ऐप पर पढ़ें

देवघर : राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होनें पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नें जाहिर की खुशी

देवघर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब.....
WhatsApp Group Join Now

देवघर : सदन में गूंजेगी आम जनता की आवाज-मुन्नम संजय

देवघर : राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होनें पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नें जाहिर की खुशी

देवघर: राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेस नेता एवं देवघर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब सदन में फिर से आम जनता की आवाज गुंजेगी,केंद्र की मोदी सरकार से जनमुद्दों को लेकर प्रश्न पूछा जाएगा।राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता एवं उनके द्वारा सदन में कटु सत्य प्रश्न पूछे जाने से नरेंद्र मोदी एवं तमाम सरकार के महकामें घबरा गई है। इस आवाज को दबाने के लिए अपनी सत्ता का दुरुपयोग करते हुए षड्यंत्र कर अपने ही विधायक द्वारा एक मानहानि का केस दायर कर साधारण-सा मुकदमा में सर्वाधिक दो वर्ष की सजा दिलाई और सजा मिलते ही काफी शीघ्रता से राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करते हुए उनको आवास खाली करने तक का नोटिस जारी कर दिया गया। यह भाजपा की ओछी चाल थी। इस चाल को लोकतंत्र की हत्या कहीं जाए तो कतिपय असत्य नहीं होगा। राहुल गांधी की सजा होते ही इतनी त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए सदस्यता समाप्त की गई तो फिर गुजरात से भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद को न्यायालय द्वारा तीन वर्ष की सजा दी गई और उन्हें हाई कोर्ट तक जाने का समय क्यों दिया गया? उनकी सदस्यता भी इस गति से समाप्त क्यों नहीं कराई गई? आखिर में राहुल गांधी की सजा पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रोक लगा ही दी गई।यह न्याय की जीत है और जनता की जीत है। इस फैसले ने पूरे देश में एक संदेश देने का काम किया कि भले ही देश में कानून व्यवस्था चरमरा गई हो, लेकिन न्यायपालिका जीवित है,और न्याय पर भरोसा है। राहुल गांधी का सिर्फ इतना ही दोष है कि वो अपने सवालों से मोदी सरकार के पोल खोलते हैं, कटु सत्य प्रश्न पूछते हैं, जो भाजपा सरकार को नागवार गुजरती है। आज 140 करोड़ की जनता इस फैसले सुनकर काफी हर्षित हैं कि अब राहुल गांधी का सदन में आज से बोलेंगें। उनकी आवाज दबाने के लाखों असफल प्रयास नाकाम रही। इस निर्णय से आज देवघर जिला कांग्रेस के हर सदस्य राहुल गांधी के सदन में पहुंचने पर काफी खुश हैं,अपने नेता को शुभकामनाएं दे रहे हैं।उक्त आशय की जानकारी जिला बीस सूत्री सदस्य एवं कांग्रेस मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment