
अपने कार्यकर्ताओ के साथ पूर्व विधायक ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस
तिसरी(गिरिडीह):- तिसरी अग्रवाला उच्च विद्यालय के प्रांगण में आदिवासी विश्व दिवस के अवसर पर माले कार्यकर्ताओ के साथ पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्री यादव ने कहा साम्राज्यवाद के खिलाफ,हक अधिकार और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई में सैकडो आदिवासी ने शहादत दी है। बिरसा मुंडा,तिलका मांझी,चांद भैरव,सिंधु कान्हू को याद कर बलिदान पर चर्चा की।
इसके पश्चात कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी 14 अगस्त को बिरनी से राजधनवार में आजादी मार्च को लेकर राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के नेतृत्व में काफी संख्या में बरमसिया में लोग जुटेंगे। जिसकी तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया। इन्होंने कहा भाजपा आदिवासी विरोधी पार्टी है। भाजपा के शासन में जरमुंडी में भाजपा के पूर्व विधायक,कार्यकता द्वारा आदिवासी पर अत्याचार किया गया। धनवार विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के पैतृक प्रखंड अंतर्गत आदिवासी टोला में ज्लमिनार को वनविभाग द्वारा उखाड़ लिया गया। इन सभी मुद्दों पर मरांडी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है। भाजपा के शासन में महंगाई,भ्रष्टाचार बढ़ी है।अंचल और ब्लॉक में कोई भी काम बिना रिश्वत के कोई काम नही होता। गरीब जरूरी कार्यों हेतु मुख्यालय का चक्कर काटने को मजबूर है। जब से कोडरमा में सांसद अन्नपूर्णा देवी और धनवार में विधायक बाबूलाल मरांडी बने है क्षेत्र में विकास की हालत बदतर हो गई। आगामी 2024 में भाजपा के नीति सिद्धांतो के खिलाफ आदिवासी,दलित,अखलियत जवाब एकजुट होकर देंगे। देश बचाओ भाजपा हटाओ के अभियान चल रहा है। मौके पर मुन्ना राणा,जयनारायण यादव,मनु यादव,रामजीत मुर्मू आदि कई माले कार्यकर्ता मौजूद थे।