|
हजारीबाग : शहर में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा लगातार सेवा का कार्य किया जा रहा है इसी क्रम मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह के प्रत्येक सोमवारी पर शिव भक्तों को सेवा प्रदान की गई इसी क्रम में अंतिम सोमवारी पर शिव भक्तों को दूध, बेलपत्र का वितरण किया गया।ॐ नमः शिवाय, हर हर महादेव के जयकारों के बीच शिव भक्तों ने दूध बेलपत्र प्राप्त किया। वितरण कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी विकाश राणा सम्मिलित होकर शिव भक्तों के बीच दूध बेलपत्र का वितरण किया। जिसके पश्चात हजारीबाग यूथ विंग के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर शहर वासियों के सुख,शांति, समृद्धि की मंगल कामना की।
मौके पर :– वरिष्ठ समाजसेवी विकास राणा, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल,विकाश तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन कहा की भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से सावन माह के समस्त सोमवारी पर शिव भक्तों को सेवा प्रदान की। इसी तरह हर वक्त और हर समय हजारीबाग यूथ विंग सेवा के लिए तत्पर रहेगा।
मौके पर वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए वरिष्ठ समाज सेवी विकास राणा ने हजारीबाग यूथ विंग के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हजारीबाग यूथ विंग की सामाजिक सेवा ही उसकी सबसे बड़ी पहचान बन रही है। आप सभी इसी तरह निरंतर सामाजिक सेवा करते रहे।
अध्यक्ष लखन खंडेलवाल ने कहा कि भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद समस्त हजारीबाग वासियों पर बनी रहे। यूथ विंग पिछले 2 वर्षों से सामाजिक सेवा शहर वासियों के बीच प्रदान कर रही है।
मौके पर सचिव संजय कुमार ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से सावन माह का कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। इस बीच गौशाला परिसर में महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आने वाले त्योहारों में भी हजारीबाग यूथ विंग अपनी सेवा प्रदान करेगी।

