ऐप पर पढ़ें

हज़ारीबाग़ रेलवे स्टेशन से एक बार फिर राष्ट्रीय ध्वज दिखा गायब

दो दिन बाद स्वतंत्रता दिवस पर देश की शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश....
WhatsApp Group Join Now

हज़ारीबाग़ रेलवे स्टेशन से एक बार फिर राष्ट्रीय ध्वज दिखा गायब
हज़ारीबाग यूथ विंग के संरक्षक ने रेल मंत्री को किया ट्वीट

हज़ारीबाग़: दो दिन बाद स्वतंत्रता दिवस पर देश की शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश में फहराया जाएगा. वहीं दूसरी ओर, हज़ारीबाग़ शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित हज़ारीबाग़ रेलवे स्टेशन पर लगा 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज पोल से गायब है. यह राष्ट्रीय ध्वज हर दो से तीन महीने में गायब हो जाता है। शनिवार को भी हज़ारीबाग रेलवे स्टेशन से राष्ट्रीय ध्वज गायब देखा गया. इसके बाद हज़ारीबाग़ यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने इसकी शिकायत ट्विटर के माध्यम से रेल मंत्रालय और रेल मंत्री से की है. कुछ देर बाद रेल सेवा ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई कि संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है.

मौके पर चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है, वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन से राष्ट्रीय ध्वज का गायब होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. यह कोई नई बात नहीं है। यहां हर दो से तीन महीने में राष्ट्रीय ध्वज गायब हो जाता है। यहां के अधिकारी राष्ट्रीय ध्वज को लेकर लापरवाह हैं।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment