|
झारखंड में भ्रष्टाचार लूट की छूट मची है
मधुपुर: जब से झारखंड प्रदेश की स्थापना हुई इस प्रदेश मैं सिर्फ लूट मची है चाहे जो भी सरकार झारखंड बनने के बाद बनी सभी ने झारखंड में लूटने का सिवा कुछ नहीं किया! झारखंड प्रदेश की स्थापना जल जंगल जमीन की हिफाजत और बेरोजगार नौजवानों की अधिकार और खुशहाल प्रदेश की निर्माण के लिए बिहार से झारखंड प्रदेश कई कुर्बानियों के बाद अमल में आई और झारखंड बना मगर जब से झारखंड बना झारखंड की हालत बद से बदतर हो गई क्योंकि जितनी भी सरकारें इस प्रदेश में बनी सभी ने झारखंड को लूटने के सिवा कुछ नहीं किया यही कारण है कि आज झारखंड के नौजवान बेरोजगारी में मुबतला है और रोजगार के खातिर दूसरे प्रदेश में भटक रहे हैं! यह बातें मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के "करो प्रखंड के बारा स्कूल मैदान" में बहुजन समाज पार्टी के बहुजन भाईचारा सम्मेलन से संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता" ने कहा! उन्होंने कहा झारखंड में बहुजन समाज पार्टी मजबूती के साथ लोकसभा और विधानसभा की चुनाव लड़ेगी यह नहीं बताया कि वह कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी कहा जितने भी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे मजबूती के साथ लड़ेंगे और जीतेंगे भी! उन्होंने कहा बहुजन समाज पार्टी झारखंड में मजबूत है अगर हमारी वोटो की बिखराव ना हो और एक मत होकर पार्टी को वोट करें तो झारखंड में सबसे मजबूत बहुजन समाज पार्टी होगी इसलिए मैं अपने बहुजन समाज के जनता से अपील करता हूं के एक जूठ होकर पार्टी को मजबूत करें और अपना विधायक अपना एमपी चुने तभी आपकी हालत सुधर सकती है!
वही बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुपुर विधानसभा प्रभारी "जियाउल हक उर्फ टार्जन" ने कहा आज की जनसभा में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया के हम झारखंड की मौजूदा सरकार से नाखुश है सरकार और क्षेत्र विधायक हमारा साथ सिर्फ चुनाव का साथी है हमारा मत लेने के बाद हमें भूल जाते हैं और हमें किनारे कर देते हैं! उन्होंने कहा झारखंड में जितने भी सरकार के मंत्री हैं सभी मंत्री सिर्फ अपना माल बनाने में व्यस्त है! जनता से किए वादे सब भूल गए हैं! आने वाले दिन में ऐसे नेताओं मंत्रियों को जनता जवाब देने के लिए तैयार है! आज की सभा में झामुमो और भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता ने अपने पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए जिसे प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के पत्ता पहनकर पार्टी में स्वागत किया! आज की सभा का संचालन अंजुम हुसैन ने किया और अध्यक्षता मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश सचिव नियन मेहरा ने निभाई! सभा में मुख रूप से पार्टी के प्रदेश सचिव जयदेव मेहरा, कोषाध्यक्ष बलदेव मेहरा, जिला उपाध्यक्ष इंद्ररानी भारती, शबाना परवीन, मार्गोमुंडा प्रखंड अध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी, सचिन मनीष राज, सुधीर यादव ,नैमूल हक ,राजेंद्र दास ,अयूब शेख, सुशील टू डू, दिलीप बौद्ध ,फैयाज अहमद सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे!