ऐप पर पढ़ें

देवघर : उप विकास आयुक्त ने किया सोनारायठाढी प्रखंड का औचक निरीक्षण

उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद द्वारा प्रखंड कार्यालय सोनारायठाढी एवम प्रखंड अंतर्गत...
WhatsApp Group Join Now
देवघर : उप विकास आयुक्त ने किया सोनारायठाढी प्रखंड का औचक निरीक्षण
देवघर : उप विकास आयुक्त ने किया सोनारायठाढी प्रखंड का औचक निरीक्षण
देवघर : उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद द्वारा प्रखंड कार्यालय सोनारायठाढी एवम प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खिजुरिया का क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपविकास आयुक्त ने सर्वप्रथम प्रखंड कार्यालय सोनारायठाढ़ी में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता एवम अन्य पदाधिकारियों के साथ मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, 15वीं वित्त आयोग, आंगनबाड़ी केंद्र ,मुख्यमंत्री पशुधन योजना आदि की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।इसके अलावे समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद ने विभिन्न मापदंडों जैसे आधार सीडिंग, डी बी टी, मानव दिवस सृजन, एरिया ऐप आदि में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही बिरसा कूप निर्माण योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने एवम 75 से 95 प्रतिशत पूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश उप विकास आयुक्त ने दिया। आगे उप विकास आयुक्त द्वारा आवास की समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि बहुत से लाभुकों द्वारा प्रथम किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद आवास का कार्य अभी तक प्रारंभ नही किया गया है। ऐसे में उन्होंने लाभुकों को चिंहित कर आवास निर्माण मे आने वाली परेशानियों को दूर कर आवास निर्माण शुरू कराने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद ने ग्राम पंचायत खिजुरिया के ग्राम रंगाटांड में मनरेगा से क्रियांवित टी सी बी योजना, कूप निर्माण, अमृत सरोवर योजना आदि का निरीक्षण कर एरिया ऐप के मध्यम से डाटा की ऑन लाईन इंट्री की गई। इसके अलावा आवास योजना के विभिन्न लाभुकों से मिलकर आवास निर्माण के क्रम मे आने वाली विभिन्न कठिनाइयों का समाधान करते हुए यथाशीघ्र निराकरण करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही शीघ्र आवास पूर्ण करने हेतु लाभुकों को प्रोत्साहित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद सदस्य सलीमा खातून, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सोनारायठाढ़ी, कुंदन कुमार भगत, डीआरडीए देवघर के परियोजना पदाधिकारी, प्रीति कुमारी, मनोज कुमार , प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, संबंधित कनीय अभियंता, पंचायत सेवक रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment