ऐप पर पढ़ें

बड़कागांव : पंचायत सचिवालय में पांच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण का आयोजन

बड़कागांव कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा...
WhatsApp Group Join Now
बड़कागांव : पंचायत सचिवालय में पांच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण का आयोजन
हजारीबाग (बड़कागांव) : बड़कागांव कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा प्रखंड के सांड पंचायत सचिवालय में पांच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख फुलवा देवी एवं संचालन राजीव गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव मोती कुमार प्रसाद ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद कार्यक्रम में शामिल हुई। प्रशिक्षण के आयोजन कर्ताओं के द्वारा विधायक अंबा प्रसाद को बुके देकर स्वागत किया गया। प्रशिक्षण में फल- फूल, सब्जियां, दवाई, मिट्टी जांच आदि के बारे में बताया गया। साथ ही कृषि के माध्यम से आमदनी बढ़ाने की सफलता सूत्र बताई गई। मौके पर मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रहे हैं जिसका आप लोग लाभ उठाएं एवं अपनी आमदनी में वृद्धि करें। मैं हमेशा आप किसानों के साथ हूं।

मौके पर मुख्य रूप से मुखिया सुलेखा कुमारी, 20 सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, पूर्व मुखिया भीखन महतो, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइंया, सुरश महतो, मोहम्मद शमशेर, संजय कुमार, रमेश सिंह भोक्ता, आनंद कुमार कुशवाहा, गणेश गंजू, आनंद कुमार मेहता के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment