ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग : राणी सती मंदिर में भादी महोत्सव के दूसरे दिन भव्य मंगल पाठ का हुआ आयोजन

शहर के मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर परिसर में तीन दिवसीय भादी महोत्सव के दूसरे...
WhatsApp Group Join Now
हजारीबाग : राणी सती मंदिर में भादी महोत्सव के दूसरे दिन भव्य मंगल पाठ का हुआ आयोजन
मंगल पाठ गायिका के रूप में हजारीबाग शहर की बेटी एवं दामाद ने अनेकों भजन प्रस्तुत कर दादी भक्तों को झुमाया।
मंदिर परिसर को रंग बिरंगे शीशे से नए एवं नूतन आकर्षक स्वरूप में सजाया गया है।

हजारीबाग : शहर के मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर परिसर में तीन दिवसीय भादी महोत्सव के दूसरे दिन मंदिर परिसर मे भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें 150 महिलाओं ने दादी जी का मंगल पाठ किया। मंदिर के प्रधान पुजारी शशीकांत मिश्रा ने राणी सती दादी की पूजा अर्चना करवा कर मंगल पाठ विधिवत रूप से प्रारंभ करवाया। मुंबई से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक व हजारीबाग शहर के बेटी दामाद सुशील बजोरिया एवं विनीता बजोरिया के द्वारा राणी सती दादी की जन्म से लेकर विदाई तक की भजन को प्रस्तुत किया गया। महोत्सव के दौरान सभी दादी भक्तों के विशेष सहयोग से मंदिर परिसर को आकर्षक एवं अद्भुत रूप से सजाया गया है कोलकाता एवं झरिया के कलाकारों के द्वारा छोटे-छोटे रंग बिरंगे शीशे का काम किया गया है जो देखने में एक अद्भुत नजर आ रहा है।

पाठ के दौरान इत्र उत्सव, जन्मोत्सव बधाई, हल्दी उत्सव ,सिंदूर उत्सव,मेहंदी उत्सव,चुनरी उत्सव जैसे कई उत्सव महिलाओं ने दादी की जन्म से लेकर विदाई तक में आयोजित की। सभी महिलाएं राजस्थानी परिधान में पाठ में सम्मिलित हुई। पाठ के दौरान जय दादी की जय कारों की गूंज गूंजती रही, दादी की जन्म के वक्त तमाम महिलाओं के बीच टॉफी,मेवे का वितरण किया गया। तो वही दादी की विदाई के वक्त सुहाग पिटारी का वितरण किया गया। आयो राणी सती...... दादी को महोत्सव...... जैसे अनेकों भजन पर दादी भक्तों ने जमकर झूमा। अंत में दादी का भव्य आरती के साथ पाठ समापन हुआ। तत्पश्चात सभी दादी भक्तों के बीच प्रसाद स्वरूप पूड़ी,बुंदिया का भोग वितरण किया गया।

हजारीबाग : राणी सती मंदिर में भादी महोत्सव के दूसरे दिन भव्य मंगल पाठ का हुआ आयोजन

मौके पर दादी भक्तों ने कहा की दादी की असीम कृपा से भादी महोत्सव का दूसरा दिन भी ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। साथ ही बताया कि दादी की असीम कृपा से इस वर्ष मंदिर परिसर को आकर्षक एवं अद्भुत रूप से सजाया गया है छोटे-छोटे रंग-बिरंगे शीशे से दादी दरबार को सजाया गया है मानो ऐसा की सोने पर सुहागा हो गया हो। साथ ही बताया की तीसरे दिन राणी सती दादी की भव्य पूजा अर्चना के बाद देर शाम 13 सुहागन महिलाओं के द्वारा भव्य महाआरती के पश्चात तीन दिवसीय भादी महोत्सव का समापन होगा।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment