ऐप पर पढ़ें

पलामू : पांकी प्रखंड के हुरलौंग मुखिया पर 15वें वित्त, मनरेगा और अंबेडकर आवास में अनियमितता बरतने का आरोप

मनरेगा पीएम आवास का पैसा दूसरे लोगों के खाते में डाला गया
WhatsApp Group Join Now
पलामू : पांकी प्रखंड के हुरलौंग मुखिया पर 15वें वित्त, मनरेगा और अंबेडकर आवास में अनियमितता बरतने का आरोप
पलामू : पांकी प्रखंड के हुरलौंग मुखिया पर 15वें वित्त, मनरेगा और अंबेडकर आवास में अनियमितता बरतने का आरोप
मनरेगा पीएम आवास का पैसा दूसरे लोगों के खाते में डाला गया

पलामू : पांकी प्रखंड के हुरलौंग पंचायत के ग्रामीणों ने मुखिया बिंदा देवी पर 15वें वित्त, मनरेगा और अंबेडकर आवास में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीण हजारी साव, महेंद्र मोची, दुखन राम, ईश्वरी साव, मुकेश राम, प्रभु साव, मुंगेश्वर साव, टिमन भुइया, प्रतिमा देवी, संगीता देवी, तारो कुंवर, शिवपति देवी, मंजू देवी, उर्मिला देवी, नागेश्वरी देवी सहित कई ग्रामीणों ने कहा कि मुखिया मनमानी कर सरकारी योजना में गड़बड़ कर रहे हैं। मनरेगा से कुआं बनाया गया है। जो मजदूर ललन प्रजापति पिता ललन प्रजापति बाहर हैं उनके खाता में भी मजदूरी भुगतान किया गया है। हरगड़ी में वृक्षारोपण बिना किये पैसा की निकासी किया जा रहा है। हुरलौंग व महुगार्इं में अंबेडकर आवास में अनियमिता बरती गयी है। पंचायत सचिव कृष्णा प्रसाद ने कहा कि अगली किश्त की राशि रोक दी गई है। हुरलौंग के वार्ड सदस्य ने मुखिया बिंदा देवी, पंचायत सचिव व रोजगार सेवक पर बिना सूचना के बैठक करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पंचायत सचिव कृष्णा प्रसाद, बीपीओ व रोजगार सेवक विवेक कुमार से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले मनरेगा से कुआं पास हुआ था। जिसका डिमांड कर दिया गया। लोकपाल शंकर कुमार मामले की जांच करने आये थे। इसमें वे हस्ताक्षर नहीं किये हैं। लोकपाल ने कहा था कि योजना में अनियमितता को लेकर राशि भरना पड़ेगा। उप मुखिया हलीमा खातून ने कहा कि हुरलौंग पंचायत में अनियमितता बरती जा रही है। मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई व गलत ढंग से निकाले गये पैसे की रिकवरी होनी चाहिए। मुखिया अनर्गल बयानबाजी न करें। इस संबंध में हुरलौंग पंचायत के मुखिया बिंदा देवी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सका।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment