|   | 
पलामू : होली ब्राईट लैंड पब्लिक स्कूल छतरपुर में मनाया गया शिक्षक दिवस
पलामू (छतरपुर):- जिले के छतरपुर शहर के हेसला रोड स्थित होली ब्रईट लैंड पब्लिक स्कूल छतरपुर के परिसर में शिक्षक दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय के निर्देशक अंजना मिश्रा एवं प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा, विवेक कुमार, जितेंद्र ठाकुर, मनोज वर्मा,आदिति कुमारी आदि ने दीप प्रज्ज्वलित और केक काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम व गीतों से गुरु और शिष्यों की महती भूमिका पर प्रकाश डाला। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यपक पंकज कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाता है।
|   | 
 
