|   | 
छतरपुर : शिक्षा वह ताकत,जिसे कोई छीन नही सकता,बिन शिक्षा जीवन ही अधूरी हैं : इंजीनियर सुरेश कुमार
छतरपुर (पलामू) :- शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर ओमेगा स्टडी पॉइंट रामगढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश कुमार (इंजीनियर), चैयरमैन उम्मीदवार, नगर पंचायत, छतरपुर को कोचिंग के डायरेक्टर अवधेश कुमार के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संबोधन में सुरेश कुमार ने शिक्षक और शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तृत रूप में बताया। उन्होंने बताया कि शिक्षक का विद्यार्थी के जीवन मे बहुत ही महत्वपूर्ण रोल है। शिक्षक मुख्यतः बच्चों को दिशा देता है और अध्ययन के प्रति उत्सुकता पैदा करता है। बच्चे यदि पढ़ाई के महत्व को समझ कर मेहनत करे तो उन्हें सफल होने से कोई रोक नही सकता है। एक कार का उदाहरण देकर श्री कुमार ने बताया कि कार को यदि बाहर से किसी व्यक्ति के द्वारा धक्का देकर चलाया जाय को चाहे कितनी भी ताक़त लगाई जाए कार 10 – 12 km प्रतिघंटा से ज्यादा स्पीड से नही चल सकती यदि उसी कार को उसके इंजिन को स्टार्ट करके चलाया जाय तो उसे 200 km प्रतिघंटा के रफ्तार से भी चलाया जा सकता है। इसलिए बच्चों में अध्ययन के प्रति सेल्फ मोटिवेशन जरूरी है। स्मार्ट फोन के प्रभाव / कुप्रभाव को भी बच्चों को बताया गया।
इस कार्यक्रम में कोचिंग इंस्टिट्यूट के शिक्षक सिंटू सर, U K सर के साथ साथ सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी एवम उनके गार्जियन उपस्थित थे।सांस्कृतिक कार्यक्रम के पार्टिसिपेंट को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।
 
