मेदिनीनगर की जनता को शुद्ध पेयजलापूर्ति करने में मेदिनीनगर नगर निगम विफल: शत्रुघ्न कुमार शत्रु
पलामू:- झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज पटेल नगर स्थित आवास पर प्रेस बयान कर मेदिनीनगर नगर निगम प्रशासन द्वारा निगम क्षेत्र में जनता को शुद्ध पेयजलापूर्ति करने में बुरी तरह विफल रहने के लिए मेदिनीनगर नगर निगम प्रशासन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि निगम की अकर्मण्यता की वजह से ना केवल गरीबों के समक्ष शुद्ध पेयजल संकट की समस्या व्याप्त है, बल्कि डेंगू, मलेरिया जैसे मच्छर जनित बिमारियों के मरीजों की पहचान के बावजूद भी फोगिंग व सफाई मशीनों की टीमों की प्रतिनियुक्ति में निगम प्रशासन रुचि नहीं ले रहा है,जो चिंतनीय है।जारी बयान में उन्होंने कहा है कि अनाप-शनाप टैक्स वसूली में संलग्न मेदिनीनगर निगम प्रशासन का बुनियादी समस्याओं के समाधान में परफॉर्मेंस पूरे राज्य में सबसे घटिया नजर आता है।स्वच्छता के मानकों का उल्लंघन यहां आम बात है,बिजली,पानी,शिक्षा, चिकित्सा व शहरी आवास योजनाओं में भीषण भ्रष्टाचार के अलावा निगम द्वारा बनवाए गए पार्कों,तालाबों,कोयल रिभर फ्रंट समेत अन्य योजनाओं में भीषण लूट मचाई गई है,जिसकी उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।