गिद्धौर (चतरा) : प्रखंड के विभिन्न गांवों में सोमवार को धूम धाम से प्राकृति पर्व करमा मनाया गया। करमा पर्व को लेकर कई जगहों पर पूरी तैयारियों के साथ मनाया गया।इस दौरान प्रवतिनियों ने सोमवार को निर्जला उपवास रख कर विधिवत पूजा अर्चना की।पूजा अर्चना के बाद रात भर करम देव का पूजा अर्चना और नृत्य झूमर किया।करमा पर्व चतरा में ही नहीं वल्कि झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों में भी उड़ीसा, छत्तीसगढ़ आदि जैसे कई राज्यों में भी मनाया जाता है।झारखंड में सरहुल के बाद सबसे बड़ा प्राकृति कर्म पर्व माना जाता है।प्राकृति पर्व करमा भाई बहन के प्यार के रूप में मनाया जाता है। बहन अपने भाई का लंबी उम्र की कामाना करती है।खेत खलिहान में भी करम डाली को गाड़ा जाता है, जिससे फसलों का अच्छा उपज भी होता है।