ऐप पर पढ़ें

बरही : खेरौन में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व विधायक हुए शामिल

बरही प्रखंड अंतर्गत केदारुत पंचायत के ग्राम खेरोंन में कृष्ण जन्माष्टमी...
WhatsApp Group Join Now
बरही : खेरौन में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व विधायक हुए शामिल
भगवान श्रीकृष्ण मानवता के सबसे बड़े मार्गदर्शक : मनोज यादव

हजारीबाग : बरही प्रखंड अंतर्गत केदारुत पंचायत के ग्राम खेरोंन में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुर्व विधायक मनोज कुमार यादव हुए शामिल इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री मनोज कुमार यादव ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व को भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व पूरी दुनिया में पूर्ण आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी को भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। श्री कृष्ण युगों-युगों से हमारी आस्था के केंद्र रहे हैं। वे कभी यशोदा मैया के लाल होते हैं, तो कभी ब्रज के नटखट कान्हा। उन्होंने क्षेत्र वासियों से भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा लेकर धर्म के मार्ग पर चलने की अपील की। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मानवता के सबसे बड़े मार्गदर्शक रहे है खेरोन में हुए हांडी फोड़ प्रतियोगिता में और मैं शेर क्लब खेरोन की टीम विजेता रही विजेता टीम को कप दे कर पुरस्कार किया गया मौक़े पर आई सी ए आर गोरिया कर्मा के डायरेक्टर विशाल नाथ पाण्डेय , मुखिया प्रतिनिधि दुलार यादव , स्थानीय मुखिया सरिता देवी ,मुखिया प्रतिनिधि बिशेश्वर यादव ,सिद्धेश्वर सिंह ,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदुमन सिंह ,मनोज सिंह ,अशोक सिंह ,डॉ सतेंद्र सिंह ,सिडल सिंह ,नागेश्वर यादव ,अवधेश सिंह ,सीताराम सिंह ,रामाधीन यादव,दीपक साहू ऋषभ बजाज मुकेश यादव अवध कृष्ण यादव सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment