हजारीबाग (बरही) :
प्रखंड अंतर्गत रसोईया धमना स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार संध्या समस्त रसोईया धमना पंचायत सहित आस पास के ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रघुनाथ साव व संचालन प्रो. बद्री साव ने किया। बैठक में सार्वजनिक दुर्गा पूजा रसोईया धमना के सफल आयोजन को लेकर कई विषयों पर चर्चा हुई। तत्पश्चात एक पूजा समिति का चयन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से राम लखन राम गुप्ता को अध्यक्ष, संतोष कुमार को सचिव, टुकलाल साव को कोषाध्यक्ष, उपमुखिया बिरेंद्र कुमार, हिरामन साव, तारकेश्वर प्रसाद, हरि यादव, राजेश साव, बासुदेव साव, राजकुमार साव को उपाध्यक्ष, प्रभु साव को सह कोषाध्यक्ष, नितेश कुमार एवं अनुज यादव को मीडिया प्रभारी, प्रो बद्री साहू को संयोजक, तापेश्वर साव को सजावट प्रभारी, राजदेव यादव को मंच संचालक, रघुनाथ साव, कारू चौधरी, मुखिया गोविंद प्रसाद, राजेंद्र साव, अशोक प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र साव, सोमर साव, डालो साव, किशोरी साव को संरक्षक एवं सुनील साव, बिनोद रविदास, महेश साव, नंदकिशोर साव, अरविंद कुमार, राजेंद्र साव, गणेश साव, दीपक कुमार आदि को कार्यकारणी सदस्य में रखा गया। बैठक में उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्तो में एक स्वर में कहा की आगामी दुर्गा पूजा काफी हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।