दुमका : काठीकुंड भाजपा प्रखंड समिति द्वारा चलाया गया मिट्टी संग्रह अभियान
काठीकुण्ड/दुमका : मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आज रविवार को काठीकुंड भाजपा प्रखंड समिति द्वारा घर घर मिट्टी संग्रह अभियान चलाया गया|प्रखंड प्रभारी मार्शल ऋषिराज टुडू,प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिजीत सुमन,पंचायत अध्यक्ष सह प्रखंड महामंत्री गणेश राय की उपस्थिति में पिपरा पंचायत के तिलायटांड़ और सुल्ताना बाद गांव में अमृत कलश में हर घर से मिट्टी संग्रह किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता दीपक राय,प्रधान बास्की,लक्ष्मन राय,भिनु राय सहदेव राय बोबिता देवी लक्ष्मी देवी,भुपेन्द्र कुमार राजेश मुर्मू,मेघराय हेम्ब्रम सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामिण उपस्थित रहे।