ऐप पर पढ़ें

जामताड़ा : स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड "गुलेल" खेल के राज्य स्तरीय कमेटी का गठन

स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ इंडियन के निर्देशानुसार स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड राज्य कमेटी का विधिवत...
WhatsApp Group Join Now
स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड गुलेल खेल के राज्य स्तरीय कमेटी का गठन
स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड "गुलेल" खेल के राज्य स्तरीय कमेटी का गठन

जामताड़ा : स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ इंडियन के निर्देशानुसार स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड राज्य कमेटी का विधिवत गठन जामताड़ा के एक निजी होटल में स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के संयोजक सह महासचिव दीपक दुबे की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के मुख्य संरक्षक सुरजीत झा , संरक्षक डॉ.चंचल भंडारी एवं संजीव कु .झा। अध्यक्ष नितेश सेन, उपाध्यक्ष अमित कु.राय , महासचिव डॉ.भास्कर चांद , संयुक्त सचिव संजीव सेन , कोषाध्यक्ष सूरज कु.पासवान। कार्यकारिणी सदस्य रौनक राज एवं सोनू कु .मल्लिक चुने गए । वही एसोसिएशन को विस्तार के लिए दीपक दुबे को निदेशक सह सी.ई.औ पद पे चुने गए साथ ही एसोसिएट उपाध्यक्ष सुनील कु.सिंह , प्रिंस मिश्रा, शशिकांत पांडे। एसोसिएट जॉइंट सेक्रेटरी रविंद्र कु .सुमन, विभाष कु.दत्ता, राकेश कुमार , विष्णु उपाध्याय। एसोसिएट मेंबर के रूप में संतोष गोस्वामी , सुंदर बर्णमाल , गणेश पांडे , आलोक कुमार , सोमनाथ दत्ता को सर्वस्व समिति से नामित किया गया। अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को स्लिंगशॉट एसोसिएशन के निदेशक दीपक दुबे ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए साथी उन्होंने बताया कि स्लिंगशॉट "गुलेल" खेल का राज्य स्तरीय कमेटी का विस्तार किया गया मैं इस खेल को पिछले तीन वर्षों से झारखंड राज्य में प्रचार - प्रसार एवं विस्तार के लिए कार्य कर रहा थे मैं अभी तक गुलेल खेल के 10 जिले में एडहॉक कमिटी बना चुका था जिसका अब विस्तार किया जाएगा और आने वाले समय में झारखंड के 24 जिले में इसका कमेटी बनाई जाएगी। 3 वर्षों के कार्यकाल में जामताड़ा जिला में एक राज्य स्तरीय ओपन सिलेक्शन ट्रायल एवं दो वर्ष से 15 नवंबर से भगवान बिरसा मुंडा राज्य स्तरीय गुलेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था ‌। इसके आधार पर चयनित खिलाड़ी झारखंड राज्य के प्रतिनिधित्व लगातार 3 वर्षों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर रहे हैं। झारखंड के संस्कृति से जुड़ा हुआ हिजला मेला में भी इस वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन दुमका जिला प्रशासन की और से किया गया था। गुलेल खेल हमारे झारखंड के परंपरागत खेलों में एक है और यह खेल दिन प्रतिदिन निरंतर झारखंड के मानचित्र में आगे बढ़ रहे हैं आने वाले समय में इस खेल से खिलाड़ियों का बेहतर प्लेटफार्म मिलने का असीम संभावना है।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment