ऐप पर पढ़ें

देवघर : राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत आत्महत्या रोकथाम अभियान आयोजित

सिविल सर्जन देवघर डॉ रंजन सिन्हा के निर्देशानुसार "राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम
WhatsApp Group Join Now
देवघर : राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत आत्महत्या रोकथाम अभियान आयोजित
देवघर : राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत आत्महत्या रोकथाम अभियान आयोजित

देवघर : सिविल सर्जन देवघर डॉ रंजन सिन्हा के निर्देशानुसार "राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम" अन्तर्गत दिनांक 10.9.2023 से 16.09.2023 तक को "विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह" के रूप में मनाये जानें के क्रम में आज आर०एल० सर्राफ महाविद्यालय देवघर में "स्वस्थ्य मन स्वस्थ्य तन" के तहत अत्महत्या रोकथाम से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शिक्षको एवं छात्रो की उपस्थिति में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से डॉ राजीव रंजन राज मनोचिकित्सक, सदर अस्पताल देवघर के द्वारा छात्रो को संबोधित करते हुए बताया गया कि अवसाद, मानसिक विकार, नशे का सेवन, अत्याधिक तनाव, समाजिक या पारिवारिक अलगाव आदि वजह से आत्महत्या को कदम उठा लेते है। आत्महत्या का प्रयास करना गलत कदम है। इसे रोकने लिये मनुष्य के अंदर इन लक्षणों को पहचान कर उसे मनोचिकित्सक के संपर्क में लाना आवश्यक है ताकि समय पर इसका इलाज हो सकें। डॉ० राजीव रंजन राज ने यह भी बताया कि डिप्रेशन के शिकार लोग नशे के तरफ असानी से बढ़ते है, जो घोतक बात है उन्होनें अपील करते हुए कहा कि विद्यालय के शिक्षक बच्चो को सही राह दिखाने का रोल प्ले करते हैं यदि बच्चो को दिक्कत है तो उन्हें शिक्षक से यह बात जरूर शेयर करनी चाहिए। साथ ही जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी -सह- जिला नोडल पदाधिकारी एन0सी0डी सेल देवघर डॉ मनोज कुमार गुप्ता के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष के थीम "Creating Hope Through Action" पर चर्चा करते हुए बताया गया कि अत्महत्या करने के सोचने वाले लोगों को कभी भी जिने कि चाह नहीं छोड़नी चाहिए। आज अवसाद कॉमन हो गया है इसका उपचार उपलब्ध है। यदि मन में लगातार निगेटिव ख्याल आता रहे तो यह अवसाद का लक्ष्ण हो सकता है। इसलिए इसे छुपाएँ नही बल्कि मनोचिकित्सक से संपर्क करें।

उक्त कार्यक्रम में जुली प्रसाद, डॉ मनीष शेखर, जिला महामारी विशेषज्ञ देवघर, अपर्णा झा, पूनम सिंह, डॉ विजय शंकर, रवि कुमार सिन्हा, कुमार अभिषेक, मो0 शोयब एवं विद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment