ऐप पर पढ़ें

भारत विकास परिषद देवघर शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के विजेता बने गीता देवी डीएवी स्कूल भंडारकोला की टीम

आज भारत विकास परिषद देवघर शाखा ने अपने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रकल्प संस्कार के अंतर्गत स्थानीय विद्यालय के बच्चों...
WhatsApp Group Join Now
भारत विकास परिषद देवघर शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के विजेता बने गीता देवी डीएवी स्कूल भंडारकोला की टीम
भारत विकास परिषद देवघर शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के विजेता बने गीता देवी डीएवी स्कूल भंडारकोला की टीम

देवघर : आज भारत विकास परिषद देवघर शाखा ने अपने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रकल्प संस्कार के अंतर्गत स्थानीय विद्यालय के बच्चों में राष्ट्रीय चेतना का बोध और देशभक्ति का जज्बा बनाए रखने के उद्देश्य से राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता 2023 का आयोजन स्थानीय एसकेपी विद्या विहार में किया। कार्यक्रम के अंतर्गत भारत विकास परिषद द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय चेतना के स्वर पुस्तक से देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना की भावना से हिंदी और संस्कृत में गीतों के संकलन की प्रकाशित पुस्तक से हिंदी और संस्कृत में एक-एक गीत को पूरे भाव भंगिमा के साथ गायन और प्रदर्शन करना होता है। देवघर शाखा द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम में पांच विद्यालय डीएवी पब्लिक स्कूल, एसकेपी विद्या विहार, ब्राइट कैरियर स्कूल, दीनबंधु हाई स्कूल और देवघर सेंट्रल स्कूल ने भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक देवघर बिगेंद्र कुमार तथा देवघर कॉलेज के प्राचार्य डॉ अखिलेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। राष्ट्र समूह गान प्रतियोगिता की नियमावली के अनुसार निर्णायक के रूप में संगीतज्ञ चंदन चटर्जी, कला विशेषज्ञ मार्कंडेय जजवाड़े तथा भाषाविद डॉक्टर नरेंद्र नाथ ठाकुर ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बारी-बारी से सभी विद्यालय पहले हिंदी और उसके बाद संस्कृत में गायन की प्रस्तुति की इसके अलावा डीएवी और एसकेपी विद्या विहार की टीम ने लोकगीत का भी प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि गण निर्णायक गण और भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों ने वंदे मातरम गीत तथा भारत माता और परिषद के ध्येय पुरुष स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्वलित कर किया। अपने स्वागत उद्बोधन में देवघर शाखा के अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने सबसे पहले प्रतियोगिता में भाग ले रहे विभिन्न विद्यालय के बच्चों उनके शिक्षकों का स्वागत किया और कहा कि आप देश के भविष्य हो और आप में राष्ट्रीय चेतना का बोध सर्वोपरि होना चाहिए। मल्लिक ने मुख्य अतिथि द्वय, तीनों निर्णायक और कार्यक्रम में उपस्थित आगंतुक सज्जनों, देवघर शाखा के सभी सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया।

बहुत ही आकर्षक वेशभूषा, भाव भंगिमा के साथ सभी पांचो विद्यालय की टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सब का मन मोह लिया। आज की प्रतियोगिता में गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला, देवघर की टीम विजेता रही जबकि एसकेपी विद्या विहार की टीम उप विजेता बनी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवघर कॉलेज के प्राचार्य डॉ अखिलेश कुमार ने उपस्थित बच्चों तथा लोगों से राष्ट्रीय चेतना, सनातन संस्कृति और भारत के गौरवशाली इतिहास, वर्तमान और भविष्य के लिए अपने आप में जज्बा पैदा करने और उसके अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के देवघर विभाग प्रचारक बिगेंद्र कुमार ने बच्चों में संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना बनाए रखने का जोश पैदा किया। उन्होंने लोगों से कहा कि भारत विकास परिषद की देवघर शाखा अपने संस्कार प्रकल्प के अच्छे कार्यक्रमों से देवघर का ध्यान लगातार अपनी ओर खींच रहे हैं। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में राष्ट्रीय चेतना के दिशा देने और विकसित होने की बात स्वीकार की और लगातार ऐसे कार्यक्रम होते रहने की जरूरत बताया। तीनों निर्णायकों ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय चेतना के स्वर से संबंधित प्रस्तुति में बच्चों को और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के संयोजक रामसेवक सिंह गुंजन ने बखूबी अपनी खूबसूरत अंदाज से प्रतियोगिता को आयोजित कराया तथा कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुक अतिथियों तथा खासकर आज के कार्यक्रम की आतिथ्य कर रहे एसकेपी विद्या विहार के सचिव उमाकांत सिंह को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत विकास परिषद देवघर शाखा के सचिव एस पी भुईयां बिलास, वित्त सचिव रंजीत बरनवाल, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, महिला एवं बाल विकास संयोजक प्रीति कुमारी, परिषद के सदस्य रूपा केशरी, पुष्पा सिंह, प्रशांत कुमार सिन्हा, इंजीनियर संतोष सिंह, इंजीनियर अभय कुमार, सुबोध झा, संगठन सचिव विपिन मिश्रा, एसकेपी विद्याविहार के आनंद सिंह, डिंपल शेखर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment