ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग : राणी सती मंदिर में भव्य महा आरती के साथ तीन दिवसीय भादो महोत्सव हुआ संपन्न

हर माह के कृष्ण पक्ष की नवमी में मंदिर परिसर में दादी का होगा मंगल पाठ
WhatsApp Group Join Now
हजारीबाग : राणी सती मंदिर में भव्य महा आरती के साथ तीन दिवसीय भादो महोत्सव हुआ संपन्न
तेरह सुहागन महिलाओं ने एक साथ दादी जी की उतारी आरती।
हर माह के कृष्ण पक्ष की नवमी में मंदिर परिसर में दादी का होगा मंगल पाठ।

हजारीबाग : शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है इसी धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम के बीच शहर के मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर में तीन दिवसीय भादो महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रातः काल में मंगला आरती,पाटा पूजन वही संध्या में मंदिर परिसर में भजन कीर्तन एवं भव्य महा आरती के साथ तीन दिवसीय भादो महोत्सव संपन्न हुआ। महाआरती में तेरह सुहागन महिलाओं ने दादी जी की आरती की। इसके पश्चात तेरह महिलाओं ने दादी की अनेकों भजनों पर दादी को रिझाने के लिए नृत्य किया। इसके पश्चात राणी सती मंदिर समिति के द्वारा तेरह सुहागन महिलाओं को प्रसाद दिया गया। उपस्थित दादी भक्तों ने दादी की भजनों पर जमकर नृत्य किया वहीं कई दादी भक्तों ने दादी नाम की कई भजन प्रस्तुत की।

महाआरती के दौरान मंदिर समिति के द्वारा बताया गया कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की नवमी में मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा जो महिलाएं मंगल पाठ करने में इच्छुक हो वह अपना नाम नवमी से पूर्व मंदिर के प्रधान पुजारी के पास लिखवा सकते हैं।

हजारीबाग : राणी सती मंदिर में भव्य महा आरती के साथ तीन दिवसीय भादो महोत्सव हुआ संपन्न

महा आरती करने वाली महिलाओं में रचना नाटाणी, लक्ष्मी नाटाणी, सोनाली खण्डेलवाल, अनीता अग्रवाल,अनु नाटाणी, गीता अग्रवाल, शिखा, सरिता बस्का,मीनू अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल,अंचल अग्रवाल, रितु अग्रवाल एवं रेखा जौहरी ने दादी जी की आरती की

कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात सभी दादी भक्तों के बीच बुंदिया प्रसाद का वितरण किया गया।

मौके पर दादी भक्तों ने कहा कि दादी की असीम कृपा से तीन दिवसीय भादो महोत्सव दुख से संपन्न हुआ। तीन दिवसीय भादो महोत्सव में दादी भक्तों की उत्साह काफी देखने को मिली, महिलाओं ने हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया। सफल कार्यक्रम के लिए समस्त दादी भक्ति बधाई के पात्र हैं।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment