ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग : जमुआ से रांची आ रही विजय रथ बस दुर्घटनाग्रस्त, 18 यात्री घायल

गिरिडीह के जमुआ से रांची आ रही विजय रथ बस शनिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त...
WhatsApp Group Join Now
जमुआ से रांची आ रही विजय रथ बस दुर्घटनाग्रस्त, 18 यात्री घायल

Hazaribagh : गिरिडीह के जमुआ से रांची आ रही विजय रथ बस शनिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसा बगोदर-हजारीबाग एनएच-522 पर हुआ. यह मामला टाटीझरिया थाना क्षेत्र के रोल पत्थर अंतर्गत आता है. जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 7 बजे की है. हादसे में 18 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जमुआ से रांची आ रही विजय रथ बस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. दरअसल बस का ब्रेक फेल हो गया था. टक्कर से बस का अगला शीशा टूट गया। कांच के टुकड़े बिखरे होने से एक-दो यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। एक महिला का गला आंशिक रूप से काटा गया है. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को विष्णुगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग अस्पताल रेफर कर दिया गया.


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment