इटखोरी (चतरा) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं एवं लाल बहादुर शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री के जयंती के अवसर पर इंडिया गठबंधन के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। वक्ताओं ने गांधी के व्यक्तित्व और कार्यों पर विस्तृत रूप से अपने विचार व्यक्त किया। लाल बहादुर शास्त्री के द्वारा देश के लिए किए गए योगदानों की भी वक्ताओं ने चर्चा की।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक योगेन्द्र नाथ बैठा, जागेश्वर यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष इटखोरी, प्रखंड अध्यक्ष राम अधिन यादव, अध्यक्ष कांग्रेस बालगोबिन्द राम, प्रदेश डेलिगेट्स अनिल कुमार सिंह, प्रदेश डेलिगेट्स अरूण कुमार पासवान, प्रखण्ड अध्यक्ष जेएमएम, कृष्णा साव, सांसद प्रतिनिधि, गुलाम रसूल अंसारी, संतोष सोनी, सत्य देव सोनी, सीता राम दास, सतीश दांगी,पवन शर्मा, सुभाष गिरी,विजय यादव, त्रिवेणी यादव, महेंद्र यादव के अलावा अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा महात्मा गांधी अमर रहे, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे के नारे लगाए।