ऐप पर पढ़ें

दुमका : उपायुक्त, उप विकास आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया भ्रमण शील प्रदर्शनी वाहन को रवाना

जिले के उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे,उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा एवं जिला शिक्षा...
WhatsApp Group Join Now
दुमका : उपायुक्त, उप विकास आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया भ्रमण शील प्रदर्शनी वाहन को रवाना
दुमका : जिले के उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे,उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेंब्रम ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर से भ्रमणशील प्रदर्शनी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मौके पर उपस्थित उपायुक्त दोड्डे ने बताया कि भ्रमणशील प्रदर्शनी वाहन का लक्ष्य समाज में मनुष्य के आम जीवन में सही आहार एवं स्वास्थ्य पर जागरूक करना है।कमोबेस इस विषय पर हम ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं और इस कारण हमें भविष्य में इसके प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलते हैं।

इसे ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद ने भोजन एवं स्वास्थ्य नामक विषय पर एक भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का विकास किया है।स्कूली बच्चों को इन विषयों के बारे में जानकारी दी जाती है।इस प्रदर्शनी में उपरोक्त विषय पर कुल 20 कार्यरत प्रदर्शनियां लगाई गयी है जो इन विषयों पर बच्चों को आवश्यक जानकारी देगी।

एक माह तक जिले के विभिन्न विद्यालयों में जाकर भ्रमणशील वाहन के माध्यम से हमारे आहार में निहित पोषक तत्व खनिज पदार्थ आदि की जानकारी इस प्रदर्शनी में दी जाएगी।भोजन का चयन कैसे करें शुद्ध पेयजल हमारे लिए एक बुनियादी जरूरत है जल संबंधी बीमारियों से हम कैसे अपना बचाव कर सकते हैं इन सब तत्वों की जानकारी भी इस बस प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों को दी जाएगी।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment