ऐप पर पढ़ें

देवघर : अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने जागरूकता रथ को रवाना किया

जिले के सभी प्रखण्डों में 11 से 13 अक्टुबर तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियानः-उपायुक्त
WhatsApp Group Join Now
देवघर : अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने जागरूकता रथ को रवाना किया
जिले के सभी प्रखण्डों में 11 से 13 अक्टुबर तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियानः-उपायुक्त
बेटियां पढ़ेंगी तभी समाज बढ़ेगाः-उपायुक्त श्री विशाल सागर.

सुधांशु शेखर देवघर : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटियों के प्रति सोच, नजरिया के साथ-साथ दहेज कू-प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाज से पूर्ण रूप से खत्म करने के उदेश्य से आज दिनांक-11.10.2023 को समाहरणाय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ज्ञात हो कि जिले के सभी 10 प्रखण्डों के सभी पंचायतों में जागरूकता रथ का परिचालन किया जायेगा, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। साथ ही वैसे क्षेत्र जहां से ऐसी शिकायतें मिलती है उन क्षेत्रों में जागरूकता रथ के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया जायेगा।

इसके अलावा उपायुक्त विशाल सागर ने सभी को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षित करने के अलावा महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रुप से सशक्त बनाने के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति को अपनी सोच व नजरिया बदलने की आवश्यकता हैं। इसके अलावे जिले में दहेज कूप्रथा को पूर्ण रूप से खत्म करने के उदेश्य से हम सभी को मिल कर सोचने और इस पर कार्य करने की आवश्यकता है। दहेज कूप्रथा, कन्या भ्रूण हत्या व बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाज से खत्म करने के उदेश्य से सबसे महत्वपूर्ण है कि बेटियों को शिक्षित बनाया जाय, ताकि वो समाज को एक नई दिशा देने में सक्षम हो सके। वहीं दहेज कूप्रथा को समाज से खत्म करने के उदेश्य से सबसे महत्वपूर्ण है कि आम जनमानस को जागरूक करते हुए सामाजिक, पारिवारिक व धार्मिक दृष्टिकोण से दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या से देश व समाज को होने वाले क्षति से अवगत कराया जायेगा, ताकि इस कूप्रथा को समाज से खत्म किया जा सके। आगे उपायुक्त ने आगे उपायुक्त ने वर्तमान में ऐसी कुरीतियों को पूर्ण रूप से खत्म करने का आग्रह जिलावासियों से किया, ताकि ऐसी कुरीतियों को समाज से खत्म किया जा सके। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि एक बालिका के जीवन में आने वाली चुनौती और परेशानियों के बारे में सभी को जागरुक करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त डॉ कुमार ताराचन्द, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणधीर सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेष कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रून्नु मिश्रा, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी व स्वयं सेवी संस्था आदि उपस्थित थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment