हजारीबाग : बरही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केदारुत पंचायत के खेरौन गांव में वन अधिकार समिति का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया सरिता देवी व संचालन अंचल से आए राजस्व कर्मचारी अवधेश सिंह ने किया। राजस्व कर्मचारी अवधेश सिंह ने जानकारी देते हुए ग्रामीणों को बताया कि वन अधिकार नियम जो सरकार पुनः गठन कर लोगों को प्रेरित कर रही है कि प्राकृतिक आपदाएं गांव या ग्रामीणों को झेलना पड़ता है उसे काफी नुकसान होता है।सरकार ठोस कदम उठाने हेतु गांव लेवल तक एक समूह एक कमेटी का गठन किया जा रहा है। जिससे वह समूह व ग्रामीणों को एक सही आंकड़ा सही जानकारी अंचल को देगी और अंचल सही आंकड़े को सरकार तक भेजकर सहायता की बात करेगी। सर्वसम्मति से प्रद्युम्न सिंह को अध्यक्ष बनाया गया जबकि बीरबल सिंह को सचिव बनाया गया। इसके अलावा समिति में स्थानीय कई लोगों को कमेटी का सदस्य बनाया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि विशेश्वर यादव, पंचायत समिति सदस्य विकास सिंह, समाजसेवी भोला सिंह सत्येन्द्र सिंह अशोक सिंह मनोज सिंह सरवन सिंह रामधीन यादव शंभू सिंह गोपाल साहू कल्लू सिंह राम ब्रिज सिंह उमेश सिंह अरुण सिंह भीम सिंह अजय सिंह अवधेश सिंह चुरामन सिंह राधेश्याम सिंह आनंद सिंह मनु सिंह अमन सिंह अवधेश सिंह डब्ल्यू सिंह दीपक साहू अमन सिंह अर्जुन सिंह अवध सिंह लोकेश सिंह लक्ष्मण सिंह महाराणा प्रताप सिंह रणजीत सिंह वीरेंद्र सिंह वीरू सिंह निर्मल अभय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।