रांची : जनहित प्रोडक्शन द्वारा आयोजित जनहित सम्मान समारोह 2023 में सन्मार्गम फाउंडेशन को बेस्ट एनजीओ का अवार्ड मिला है।इस मौके पर संस्था के सचिव सिद्धार्थ त्रिपाठी एवं अध्यक्ष रोशन कुमार को सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड के जनरल मैनेजर तथा मुंबई से आए भोजपुरी एक्टर तथा पलामू के लाल शुभम तिवारी एवं भोजपुरी एक्ट्रेस कनक यादव ने इनको अवार्ड दिया।
इस मौके पर संस्था हेड रश्मि कुमारी को भी सम्मानित किया गया।संस्था के सचिव सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि हमारी संस्था महिला सशक्तिकरण, गरीबों को खाना खिलाना, गरीब बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था करना उनके लिए किताब की व्यवस्था करना, किसानों को जोड़कर लेमनग्रास की खेती से जोड़ना तथा अन्य कई जरूरतमंदों को लाभ इस संस्था ने पहुंचाया है।संस्था सबर प्रजाति के लोगों के लिए कई हेल्थ कैंप का आयोजन कराया है। संस्था का कोरोना काल में बहुत ही सराहनीय योगदान रहा है।इसी संदर्भ में संस्था को बेस्ट एनजीओ अवार्ड से सम्मानित किया गया है।