ऐप पर पढ़ें

मधुपुर : इंस्पायर क्लासेस में आयोजन हुआ संविधान सम्बंधित क्विज व वाद - विवाद प्रतियोगिता

संविधान दिवस के अवसर पर इंस्पायर क्लासेस के तत्वावधान में सेमिनार सह संविधान...
WhatsApp Group Join Now
मधुपुर : इंस्पायर क्लासेस में आयोजन हुआ संविधान सम्बंधित क्विज व वाद - विवाद प्रतियोगिता
मधुपुर : इंस्पायर क्लासेस में आयोजन हुआ संविधान सम्बंधित क्विज व वाद - विवाद प्रतियोगिता
मधुपुर (देवघर) : संविधान दिवस के अवसर पर इंस्पायर क्लासेस के तत्वावधान में सेमिनार सह संविधान सम्बंधित क्विज व वाद - विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों छात्र छात्राओं की भागीदारी रही। इस अवसर पर बाबा साहेब बी आर आम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया । मौके पर सेमिनार का विषय प्रवेश करते हुये संस्थान के निदेशक भूमन्यु सौरभ ने कहा कि यह संविधान ही है जो अलग-अलग धर्मों व जातियों की भारत की 140 करोड़ की आबादी को एक देश की तरह जोड़ता है। इसी संविधान के तहत हमारे देश के सभी कानून बनते हैं। इस संविधान के तहत सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट समेत देश की सभी अदालतें, संसद, राज्यों के विधानमंडल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत सभी इसी के तहत काम करते हैं। और इसी के तहत हम सभी को अधिकार भी मिलते हैं कि हम सब पूरी स्वतंत्रता व समानता के साथ जीवन जी सके। संविधान दिन का मकसद देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। हालांकि, भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था जिसका जश्न हम लोग हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। 26 नवंबर का दिन देश में राष्ट्रीय कानून दिवस भी मनाया जाता है। प्रतियोगिता में प्रथम- संगम कुमार द्वितीया- प्यारेलाल मंडल व तृतीय- मनिश रंजन स्थान पर रहे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्णा, राहुल, विक्रम, प्रेम, कुणाल, आयुष इत्यादि की अहम भूमिका रही।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment