ऐप पर पढ़ें

देवघर : उपायुक्त ने दीपावली, काली पूजा, छठ पर्व को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में दीपावली व छठ पर्व को लेकर...
WhatsApp Group Join Now
उपायुक्त ने दीपावली, काली पूजा, छठ पर्व को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
देवघर : उपायुक्त ने दीपावली, काली पूजा, छठ पर्व को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
अपने घरों में मिट्टी के दिये व ग्रीन पटाखों का करें उपयोगः-उपायुक्त...
पर्व के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा का रखे पूरा ख्यालः-उपायुक्त...

देवघर : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में दीपावली व छठ पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा-व्यवस्था व साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधा के मद्देनजर बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर किये जाने वाले विभिन्न कार्यों की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त विशाल सागर ने दीपावली पर चिन्हित स्थल पर ही पटाखा बेचने और हाई डेन्सिटी वाले पटाखों पर रोक की बात कही। इस दिशा में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर सभी अधिकारियों को छठ से पूर्व घाटों की साफ सफाई करते हुए उसे व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए दुरुस्त करने का निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियोें को निदेशित करते हुए कहा कि सभी छठ घाट समितियों से समन्वय स्थापित करते हुए तैयारी शुरू करने के साथ भीड़भाड़ वाले छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती करने के निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ पूजा घाट के अलावे छठ व्रतियों के आने जाने वाले रास्ते पर साफ-सफाई, पार्किंग के साथ ब्लिचिंग पाउडर के छिड़काव के लिए नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निदेश दिया। आगे उपायुक्त ने सभी घाटों पर स्वास्थ्य सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्था मेडिकल टीम व एम्बुलेंस की सुविधा सुनिश्चित करने का निदेश सिविल सर्जन को दिया। इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने विद्युत आपूर्ति व विद्युत व्यवस्था को लेकर कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अलावा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी देवघर व मधुपुर को निदेशित किया कि पुजा समितियों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए घाटों पर आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। इसके अलावे उन्होंने सभी घाटों पर आवश्यकतानुसार पुलिस बल एवं दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के साथ महिला पुलिस बल एवं सादे लिवास में भी पुलिस बल की तैनाती का निदेश दिया। साथ ही बैठक के दौरान उन्हेांने सभी से पर्व के दौरान सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आप सभी का योगदान अहम है, ताकि जिला प्रशासन द्वारा दीपावली काली पूजा एवं छठ व्रतियों की सुविधा हेतु सभी मुक्कमल इंतजाम ससमय किया जा सके।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद, अपर समाहर्त्ता चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी, देवघर दीपांकर चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर आशीष अग्रवाल, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदा० डॉ रंजन सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment