|
फोटो : मनोकामना शिवमंदिर परिसर में उपस्थित ग्रामीण |
एक फरवरी से लेकर 9 फरवरी तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा
चौपारण (हजारीबाग) : चौपारण प्रखंड के ग्राम करमा में नवनिर्मित मनोकामना शिवमंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें करमा, दर्जीचक, इनगुनिया और आस पास के गांव के ग्रामीण शामिल हुए। जिसमें मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम आयोजन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा हेतु एक कमेटी का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सक्रिय सदस्य का चुनाव हुआ। साथ ही साथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का दिन और तारीख रखा गया। जिसमें मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा 1 फरवरी को कलश स्थापना, 8 फरवरी प्राण प्रतिष्ठा और 9 फरवरी को भंडारा का आयोजन किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाने के लिए, भक्ति जागरण, कथा वाचक, शिव तांडव और अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, कांग्रेस नेता रेवाली पासवान, देवलाल साव, अविनाश आर्या चंद्रवंशी, बनवारी चंद्रवंशी, अधीन पासवान, जमुना तुरी, मनोज तुरी, विकास गुप्ता, जितेंद्र चंद्रवंशी, लक्ष्मण साव, कपिल केसरी सहित कई ग्रामीण शामिल हुए।
प्राण प्रतिष्ठा हेतु एक कमेटी का आयोजन, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सक्रिय सदस्य का चुनाव हुआ