हजारीबाग : शहर सहित पूरे भारतवर्ष में मां दुर्गे का पावन पर्व की समाप्ति के पश्चात दीप उत्सव का महा पर्व दीपावली को लेकर सभी के घरों में रंग रोगन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाता है ऐसी स्थिति में घरों से काफी उपयोग ना होने वाले सामान निकलते हैं जिसको लोग कचरे में फेंक दिया करते थे। परंतु इस वर्ष भी शहर की नारी शक्ति प्रमाणिक जनसेवा मिशन कि सदस्यों के द्वारा दूसरे के घरों में खुशी लाने की कोशिश की गई किसी के चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास किया गया उसी प्रयास के दौरान विभिन्न प्रकार की सामानों को एकत्रित कर शहर के जैन भवन में रविवार को सुबह 9:00 बजे से एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से सभी सामानों को महज 10 रु में असहाय,गरीब जनों को उपलब्ध कराया गया। प्रदर्शनी में करीबन एक हजार से भी अधिक लोग शामिल हुए।
प्रदर्शनी में बच्चों के खिलौने, बच्चों के कपड़े, जूता चप्पल, क्रोकरी के आइटम्स, गर्म कपड़े, जींस, साड़ी, सूट जैसे कई अन्य सामान लगाए गए थे। सभी का अलग-अलग स्टॉल लगाया गया था जिसे किसी भी व्यक्ति को सामान ढूंढने में दिक्कत ना हो।
प्रदर्शनी के दौरान हर व्यक्ति को पांच सामान खरीदने की मंजूरी दी जा रही थी। व्यक्ति को पांच सामानों का टोकन दिया जा रहा था।
प्रदर्शनी में कई नए सामान को भी लाया गया था ऐसे कुछ व्यापारियों के द्वारा अपनी दुकान से नए कपड़े दी गई थी और उस कपड़े को महज 10 रु में गरीब असहाय लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा था।
प्रमाणिक जनसेवा मिशन की 30 से भी अधिक महिला सदस्य उपस्थित थी।
महिलाओं के द्वारा कार्यक्रम से दो दिन पूर्व कार्यक्रम स्थल जैन भवन में प्रदर्शनी को लेकर सारी विधि व्यवस्था तैयार की गई थी जिसमें विभिन्न प्रकार की स्टॉल लगाई गई थी जिसमें रविवार को प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सामान उपलब्ध कराई गई।
प्रदर्शनी के दौरान सदर थाना की गस्ती ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से मौजूद रही। वही निजी सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे।
प्रमाणिक जनसेवा मिशन की सदस्य वर्षा जैन ने बताया कि यह सेवा हमारी टीम के द्वारा दूसरी बार किया जा रहा है आने वाले वर्ष में भी ऐसी सेवाएं हमारी टीम
के द्वारा दी जाएगी। रविवार को प्रदर्शनी कार्यक्रम में काफी लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से समान की खरीदारी महज 10 रु में करके गए हैं। साथ ही बताया कि प्रदर्शनी कार्यक्रम में कॉस्मेटिक आइटम्स, क्रोकरी आइटम्स,बच्चों के खिलौने सहित कई अन्य सामान विधिवत स्टॉल के माध्यम से लगाए गए थे सभी स्टॉल में हमारी टीम की एक सदस्य मौजूद थी। साथ ही बताया कि गरीब,असहाय लोगों को महज 10 रु में सामान उपलब्ध कराई गई थी 10 रु के हिसाब से एकत्रित हुई राशि को किसी सेवा के कार्य में लगाया जाएगा। हमारी सेवा के माध्यम से किसी के चेहरे पर खुशी झलके यही हमारा लक्ष्य है।