ऐप पर पढ़ें

छतरपुर : लोहराही के देवी मंडप परिसर में भगवान चित्रगुप्त व कलम दावत की पूजा की

पलामू : छतरपुर नगर पंचायत अंतर्गत ग्राम लोहराही के वार्ड नंबर 14 में तमाम चित्रांश...
WhatsApp Group Join Now
छतरपुर : लोहराही के देवी मंडप परिसर में भगवान चित्रगुप्त व कलम दावत की पूजा की
भगवान के समक्ष साल भर का लिखित लेखा - जोखा प्रस्तुत किया
लोहराही में भैया दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की
छतरपुर (पलामू) : छतरपुर नगर पंचायत अंतर्गत ग्राम लोहराही के वार्ड नंबर 14 में तमाम चित्रांश परिवारों ने भगवान चित्रगुप्त व कलम दावत की पूजा काफी धूमधाम के साथ की। लोगों ने चित्रगुप्त पूजा को लेकर सुबह से ही तैयारी में जुट गए थे। नगर पंचयात के कई चित्रांश परिवारों ने अपने- अपने घरों में पूजा की। वहीं नगर पंचायत छतरपुर के वार्ड नंबर 14 में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहराही के समीप देवी मंडप परिसर में सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पुजारी सत्येंद्र मिश्रा दवारा पूजा की गई। पूजा के दौरान चित्रांश परिवारों ने लिखित रूप से साल भर का लेखा -जोखा भगवान चित्रगुप्त के समक्ष प्रस्तुत किया। और सुख व समृद्धि की कामना की। पूजा के पश्चात आगंतुक अतिथियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से पुरोहित प्रभात सिन्हा, राहुल सिन्हा, संतोष सिन्हा, टिचु सिन्हा,अरुण सिन्हा, सत्यनारायण सिन्हा, आलोक सिन्हा ,सुनील सिन्हा, हिमांशु सिन्हा, विवेक सिन्हा,अल्का सिन्हा, मांशी सिन्हा, खुशी सिन्हा, अभिषेक सिन्हा,के अलावे कई लोग उपस्थित थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment