बरही (हजारीबाग) :
दिसंबर महीने का तीसरा सप्ताह में ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ रही ठंड के बीच चौक चौराहों पर किसी संगठन द्वारा अलावा की व्यवस्था नही किए जाने के बीच लोगों की निगाहें प्रशासन पर जा टिकी है। पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नही होने के कारण कागज का टुकड़ा और फलों की पेटियों का जलाकर लोग ठंड भगाने का प्रयास कर रहे है। कड़ाके की ठंड के बीच लोग अब घर में दुबक कर रहने लगे है। सुबह शाम ज्यादा ठंड पड़ने के कारण अति आवश्यक कार्य से ही लोग घर से बाहर निकल रहे है। वृद्धों और बच्चों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दिन के दोहपर में तापमान 12- 14 डिग्री सेल्सियस मापा जा रहा है। सुबह का तापमान दोपहर के तापमान आधे से भी कम आंका जा रहा है। ठंड के अधिक होने के कारण कई लोग प्रातः कालीन टहलने के समय पर असर पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। हालात यह है की शाम ढलते ही सड़क पर सन्नाटा पसरने लगा है। यात्री, ठेला रिक्शा चलाने वालों और गरीबों को हो रही - खासी दिक्कत पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण यात्रियों, ठेला और रिक्शा चलाने वालों के साथ गरीबों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गर्म कपड़े भी ठंड से निजात दिलाने में नाकाफी साबित हो रही है। गर्म कपड़े पहनने के बाद भी ठंड भगाने केप लिए लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं कड़ाके के ठंड के कारण मजदूर अपनी दैनिक मजदूरी भी नहीं कर पा रहे है। लेकिन इस कड़ाके भरी ठंड में भी सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था नही होने के कारण लोगों में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी है।
क्या कहते है सीओ : अंचलाधिकारी रामनारायण खलको ने कहा की इसके लिए सार्थक पहल कर आज से ही चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करा दी जाएगी।