ऐप पर पढ़ें

चौपारण : बेला पंचायत सचिवालय में पंचायत स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

प्रखंड अंतर्गत बेला पंचायत सचिवालय में जेएसएलपीएस द्वारा पंचायत स्तरीय रंगोली...
WhatsApp Group Join Now
चौपारण : बेला पंचायत सचिवालय में पंचायत स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
चौपारण : प्रखंड अंतर्गत बेला पंचायत सचिवालय में जेएसएलपीएस द्वारा पंचायत स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि बेला पंचायत मुखिया ममता कुमारी साथ में पंचायत समिति सदस्य कुमारी खुशबू गुप्ता, उप मुखिया नजमीन खातून और जेएसएलपीएस की महिलाएं रिहाना खातून, सोनी देवी, शोभा देवी, संजू देवी, रीमा सिंह, तेजवानी देवी, अनु कुमारी और मुन्नी देवी, राजनीति देवी तथा अनेक महिलाएं उपस्थित हुई सभी महिलाओं ने बड़ा ही रोचक तरीके से रंगोली बनाया। इसमें बेला पंचायत में 7 भीओ है। नोडल भीओ मां भद्रकाली को मेडल देने के साथ साथ सभी भीओ की महिलायो को प्राइज दिया गया। बहुत ही परिश्रम करके रंगोली बनाई। इस रंगोली प्रतियोगिता में रंगोली मुखिया ममता कुमारी के तरफ से दिया गया था। यह महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए किया गया और सभी महिलाओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस तरह के कार्यक्रम से महिलाएं बाद ही खुश होती है और उनका मनोबल बढ़ता है। उन्हें लगता है कि हमें भी कुछ नया सीखने का मौका मिल रहा है। इस रंगोली का थीम था "नई चेतना बदलाव की "थी।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment