ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग के प्रतिष्ठित मटवारी हाउस कंपाउंड की रहने वाली सुमीरखा प्रसाद का हुआ परलोक गमन, विधायक मनीष जायसवाल ने जताया गहरा शोक

शहर के प्रतिष्ठित मटवारी हाउस कंपाउंड की रहने वाली सुमीरखा प्रसाद का मंगलवार...
WhatsApp Group Join Now
हजारीबाग के प्रतिष्ठित मटवारी हाउस कंपाउंड की रहने वाली सुमीरखा प्रसाद का हुआ परलोक गमन, विधायक मनीष जायसवाल ने जताया गहरा शोक
हजारीबाग : शहर के प्रतिष्ठित मटवारी हाउस कंपाउंड की रहने वाली सुमीरखा प्रसाद का मंगलवार को 85 साल की उम्र में परलोक गमन हो गया। सुमीरखा प्रसाद स्व.देवेंद्र प्रसाद (डीडीसी) की धर्मपत्नी थी। हृदय गति रुकने के बाद उन्हें इलाज के लिए आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने इलाज के क्रम में अंतिम सांस ली। सुमीरखा प्रसाद के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके बड़े पुत्र विजय कुमार हजारीबाग जिले के सेवानिवृत्त ऑफिस सुप्रीटेंडेंट हैं। मंछले पुत्र संजय कुमार झारखंड पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं वहीं छोटे पुत्र अजय कुमार एलआईसी में विकास अधिकारी के रूप में सेवारत हैं। उनकी पुत्री उषा का विवाह हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिलहाल मटवारी कंपाउंड स्थित उनके आवास में पार्थिव शरीर को रखा गया है। बुधवार की सुबह यहां से उन्हें पहले बिहार राज्य के नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल स्थित ग्राम बढ़नपुरा अवस्थित पैतृक आवास ले जाया जाएगा जहां से फतुहा गंगा घाट ले जाकर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इधर सुमीरखा प्रसाद के इलाज के दौरान परलोक गमन का दुखद समाचार प्राप्त होने के बाद हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से मृतिका के पुनीत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की क्षमता प्रदान करने की कामना की है।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment