ऐप पर पढ़ें

रात 2 बजे तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चार लोग घायल

चौपारण। ऐसा थाना प्रभारी मिलना दुर्लभ है जो स्वयं रात्रि में दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों का अस्पताल में उपचार करवाते हैं और यह सराहनीय कार्य है।
WhatsApp Group Join Now
रात 2 बजे तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चार लोग घायल
फोटो: अर्टिगा कार पेड़ से टकराई
चौपारण। चौपारण-चतरा मुख्य मार्ग पर बेढ़ना बारा के समीप बुधवार की अहले सुबह करीब दो बजे एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार लोग घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश मौके पर पहुंचे और आपदा मित्र द्वारा संचालित एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

रात 2 बजे तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चार लोग घायल

इस दुर्घटना में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान राहुल राज (26 वर्ष) पिता संजय प्रसाद, अंकित सिंह (24 वर्ष) पिता बिनय सिंह, राकेश कुमार (27 वर्ष) पिता ईश्वरी प्रसाद और आलोक कुमार (26 वर्ष) के रूप में की गई है, जो बिहार राज्य के गया जिला के निवासी हैं और चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र स्थित माता रानी भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस की मदद से घायलों का इलाज चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया है। लोगों ने कहा कि ऐसा थाना प्रभारी मिलना दुर्लभ है जो स्वयं रात्रि में दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों का अस्पताल में उपचार करवाते हैं और यह सराहनीय कार्य है।

रात 2 बजे तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चार लोग घायल


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment