ऐप पर पढ़ें

दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल

चौपारण की खतरनाक और दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात दनुआ घाटी में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। झारखंड से बिहार की ओर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित...
WhatsApp Group Join Now
दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल
चौपारण। चौपारण की खतरनाक और दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात दनुआ घाटी में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। झारखंड से बिहार की ओर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना एम्बुलेंस और पुलिस को दी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नरेंद्र कुमार पिता प्रसादी कुमार, निवासी अलवर, राजस्थान, शाकिब पिता अशरफ, निवासी जयपुर, राजस्थान उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया। दनुआ घाटी में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटी में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं, जिससे हादसों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है।

हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment