
हर दिन राहुल गांधी के साथ कदमताल कर रहे हैं चौपारण के सपूत
चौपारण/बिहार। कांग्रेस नेता रेवाली पासवान इन दिनों लगातार सक्रिय भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) का जिम्मा सौंपा गया है। इसी क्रम में वे राहुल गांधी के सासाराम और औरंगाबाद में आयोजित रोड शो में लगातार मौजूद रहकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
रेवाली पासवान न केवल राहुल गांधी की यात्रा में प्रतिदिन उनके साथ कदमताल कर रहे हैं बल्कि अपने क्षेत्र चौपारण प्रखंड में भी लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। उनके इस समर्पण और सक्रियता से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि रेवाली पासवान जिस तरह से पार्टी नेतृत्व का विश्वास जीतकर बिहार में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं, उससे चौपारण के लोगों का मान बढ़ा है। वहीं क्षेत्र के लोग भी उनके इस योगदान पर गर्व महसूस कर रहे हैं।