ऐप पर पढ़ें

विष्णुगढ़ : स्वर्गीय टेकलाल महतो की 14 वीं पुण्यतिथि मनाने को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, 27 सितंबर को मनाई जाएगी 14 वीं पुण्यतिथि

झामुमो कार्यालय में गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी, झारखंड के जननायक, गिरीडीह के पूर्व सांसद व मांडू के पूर्व विधायक स्वर्गीय टेकलाल महतो की...
WhatsApp Group Join Now
विष्णुगढ़ : स्वर्गीय टेकलाल महतो की 14 वीं पुण्यतिथि मनाने को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, 27 सितंबर को मनाई जाएगी 14 वीं पुण्यतिथि

विष्णुगढ़। प्रखंड में स्थित झामुमो कार्यालय में गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी, झारखंड के जननायक, गिरीडीह के पूर्व सांसद व मांडू के पूर्व विधायक स्वर्गीय टेकलाल महतो की 14 वीं पुण्यतिथि मनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 27 सितंबर, 2025 को 11: 00 बजे विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय परिसर में स्थापित टेकलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। तत्पश्चात 11 : 30 बजे चानो में एवं 12 : 00 बजे बी०एड० काॅलेज बनासो में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। दोपहर के 2 : 30 बजे से बनासो बाजार टांड में स्वर्गीय टेकलाल महतो फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में सभी कार्यकर्ता शामिल होगें।

विष्णुगढ़ : स्वर्गीय टेकलाल महतो की 14 वीं पुण्यतिथि मनाने को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, 27 सितंबर को मनाई जाएगी 14 वीं पुण्यतिथि

बताया गया कि उक्त सभी कार्यक्रमों में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल शामिल होगें। इस बैठक में मुख्य रूप से झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष उत्तम महतो, हीरामन पटेल, पूर्व विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव, हरि यादव, तारकेश्वर महतो, बंटी मिश्रा, चमन पासवान, दिनेश मंडल, मिट्ठू यादव एवं गुलाब राम समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: मरीजों को ले जाने वाली वाहन से हो रही थी नशे की तस्करी, चालक फरार


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment