ऐप पर पढ़ें

मरीजों को ले जाने वाली वाहन से हो रही थी नशे की तस्करी, चालक फरार

जिस एम्बुलेंस से किसी की जिंदगी बचनी चाहिए, उसी से मौत का सामान ढोया जा रहा था...चौपारण पुलिस ने थाना क्षेत्र में गुरुवार को नशे की तस्करी का बड़ा...
WhatsApp Group Join Now
चौपारण में पुलिस का बड़ा भंडाफोड़, 43 किलो से अधिक डोडा बरामद

चौपारण में पुलिस का बड़ा भंडाफोड़, 43 किलो से अधिक डोडा बरामद

चौपारण (हजारीबाग)। जिस एम्बुलेंस से किसी की जिंदगी बचनी चाहिए, उसी से मौत का सामान ढोया जा रहा था। चौपारण पुलिस ने थाना क्षेत्र में गुरुवार को नशे की तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब किया। पुलिस ने मारुति वैन एम्बुलेंस संख्या- बीआर 02पीबी-6505 से 43.650 किलो डोडा बरामद किया। गुप्त सूचना के आधार पर बरही एसडीपीओ अजित कुमार बिमल के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल ने चोरदाहा चेक नाका पर जांच अभियान चलाया। इसी दौरान दनुआ की ओर से आ रही एम्बुलेंस को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।

चौपारण में पुलिस का बड़ा भंडाफोड़, 43 किलो से अधिक डोडा बरामद

जब एम्बुलेंस की तलाशी ली गई तो मरीजों की सीट के नीचे से दो बोरे बरामद हुए। इनमें कुल 43.650 किलो डोडा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने एम्बुलेंस और नशे की खेप को जब्त कर लिया है। इस मामले में एम्बुलेंस चालक, वाहन मालिक और अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि यह घटना बेहद गंभीर है। जिस गाड़ी से लोगों की जान बचाने का काम होता है, उसका इस्तेमाल नशे की तस्करी के लिए होना समाज के लिए खतरनाक संकेत है। छापमरी दल में अजित कुमार बिमल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही, चन्द्रशेकर कुमार पुलिस निरीक्षक बरही अंचल, पु०अ०नि० सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपारण थाना, पु०अ०नि० बिन्देश्वर महतो चौपारण थाना, स०अ०नि० बादल कुमार महतो, स०अ०नि० भाजू एक्का और चोरदाहा रिजर्व गार्ड चौपारण थाना शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें: उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसरिया के नए प्रधानाध्यापक बने सुरेश सिंह


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment