चौपारण। शुक्रवार को थाना परिसर में शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीपीओ अजीत कुमार विमल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन पूर्व मुखिया सह शिक्षाविद शम्भू नारायण सिंह ने किया। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने पूजा समिति सदस्यों को विभागीय दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि सभी पूजा पंडाल फायर प्रूफ मटेरियल से बने, महिला-पुरुषों के लिए अलग प्रवेश और निकास द्वार हो। प्रत्येक पंडाल में सीसीटीवी कैमरा और 24 घंटे वालंटियर्स की ड्यूटी अनिवार्य होगी। हर समिति को 10-10 वालंटियर्स की सूची उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान आपत्तिजनक गीत नहीं बजेंगे, न ही कोई व्यक्ति नशे की हालत में पाया जाएगा। सभी अनुज्ञप्तिधारी पहचान पत्र के साथ उपस्थित रहें।

एसडीपीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। उन्होंने प्रत्येक पंडाल में सीसीटीवी अनिवार्य करने पर जोर दिया। वहीं इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार ने कानफोड़ू ध्वनि से परहेज कर भक्ति गीतों से माहौल बनाने की अपील की। सीओ संजय कुमार यादव ने कहा कि जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में सभी अध्यक्ष व सचिव की उपस्थिति अनिवार्य होगी। स्थानीय वक्ताओं ने प्रशासन से आग्रह किया कि विशेषकर अष्टमी-नवमी की संध्या आरती के समय मंडपों पर महिला भीड़ के दौरान शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। बैठक में बीडीओ नितेश भास्कर, राजदेव यादव, सांसद प्रतिनिधि, राजेन्द्र चंद्रवंशी, नागेंद्र कुशवाहा, जेएमएम पूर्व उपाध्यक्ष बिरेन्द्र राणा, रामस्वरूप पांडेय, पूर्व उपप्रमुख प्रतिनिधि लालेश साहू, मुखिया उपेंद्र यादव उर्फ गुलाबी यादव, रेखा देवी, ममता देवी, सुनीता देवी, अर्जुन पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, पवन दांगी, अभिषेक सिंह, पूर्व मुखिया मो. सफाउद्दीन, मो. मस्तान, कैलाश दांगी, देवकुमार दांगी, मो. मुख्तार, पिंटू सोनी, सुरेंद्र दांगी, शिव सिंह, यदुनंदन यादव, पंसस नरेश पांडेय, जनार्दन सिंह, कैलाश पांडेय समेत अनेक जनप्रतिनिधि, पूजा समिति सदस्य और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें: जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में चौपारण का जलवा, केबीएसएस +2 हाई स्कूल ने जीता उपविजेता का खिताब