Hazaribagh:- (झारखंड) के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या
|
रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया चौपारण की महुदी निवासी थी
चौपारण की महुदी निवासी झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली 22 साल की रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की रांची-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई।
वह फिलहाल रांची में अपने पति और बच्चों के साथ रह रही थी।
महिषरेखा पुल के पास बदमाशो ने मारी गोली
यह वारदात पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के बगनान में महिषरेखा पुल के पास सुबह लगभग छह बजे हुई।
रिया अपने पति प्रकाश कुमार और 3 साल की बेटी के साथ कार से कोलकाता जा रही थी। रिया के पति प्रकाश कुमार का कहना है कि उसकी हत्या सड़क लुटेरों ने की है।
एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत के हवाले से कहा, जब तीन हमलावरों ने मेरे बटुआ लूटने की कोशिश की, तो ईशा कार से उतर गई और उनका विरोध करने की कोशिश की अचानक उनमें से एक लुटेरा पिस्तौल निकाली और ईशा को करीब से गोली मार दी फिर वो वही गिर पड़ी और हमलावरों भाग गया।
पुलिस इसे मामले को संदिग्ध मामला मान रही है। रिया के पति प्रकाश से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने कहा, "हम हमलावरों की पहचान करने के लिए आस-पास के स्थानों से सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि ईशा के पिता धनुखी राणा को लकवा मारने के कारण वह अपने बेटे अजय राणा के साथ धनबाद में रहते हैं। ईशा के भाई से बात करने पर उन्होंने बताया कि बहन की हत्या की सूचना मिली है। वह ट्रेन में हैं और कोलकाता जा रहे हैं।
ईशा आलिया झारखंड के क्षेत्रीय नागपुरी फिल्म की मशहूर एक्ट्रेस थीं।
|
रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के अलबम में ईशा आलिया के नाम से काम करती थी। प्रकाश भी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और अलबम बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें—
क्राफ्ट समाचार इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर क्राफ्ट समाचार की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।