|
चौपारण : प्रखंड से 12 किमी दूर दनुआ घाटी में मंगलवार 24/01/2023 करीब शाम 5 बजे एक-एक लगातार चार वाहन टकराया, जिसमे एक टेम्पू घाटी में गिर गई। तीन बड़ी वाहनों के टक्कर में दो लोग घायल हो गए। जिसमें ट्रक चालक नुरुल होदा, मुर्शिदाबाद गंभीर रूप से घायल है। वहीं अजीजुल रहमान मुर्शिदाबाद को चोट लगी। घटना की जानकारी होते ही चौपारण पुलिस मौके पर पहुंच गई, एनएच के प्रकाश रजक भी मौके पर एम्बुलेंस ले कर पहुंच गए, गंभीर रूप से घायल नुरुल होदा को सामुदायिक अस्पताल चौपारण में प्राथमिक उपचार के बाद हज़ारीबाग़ मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
|