|
इटखोरी: (चतरा) सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास पहुंचे इटखोरी भाजपा जिला मंत्री के भाई के निधन पर जताया शोक। सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास इटखोरी पहुंच कर भाजपा के जिला मंत्री सतीश कुमार सिंह के चचेरे भाई राम सिंह के निधन पर शोक जताया। इस मौके पर उन्होंने भाई सतीश सिंह व पुत्र गुड्डू सिंह को सांत्वना दिया। आपको बता दें की कुछ दिन पहले करनी नावाडीह संकर रविदास माता जी और अशोक रविदास माता जी की निधन हो गई थी। सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास उनके घर जा कर मिले और उनके परिवार वालों को सांत्वना दिया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष कुमार सिंह विधायक प्रतिनिधि निरंजन कुमार सिंह जिला विधायक प्रतिनिधि सुधीर कुमार राय सुरेंद्र सिंह भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह महामंत्री शिवकुमार राणा समेत अन्य उपस्थित थे।