|   | 
बड़कागांव(हज़ारीबाग): बड़कागांव प्रखंड में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) द्वारा बनाए जा रहे सोख्ता गड्ढा की जांच टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में मुख्य रूप से उप प्रमुख बचनदेव कुमार, पंचायत समिति सदस्य रितेश कुमार ठाकुर, उपेंद्र कुमार प्रसाद, रंजीत चौबे, कनीय अभियंता मोहम्मद खुर्शीद आजाद एवं बीपीओ अरुण पासवान शामिल रहे। बता दें कि 2 मार्च 2023 को पंचायत समिति की समीक्षात्मक बैठक में कांडतरी पंचायत एवं सांढ पंचायत में सोख्ता गड्ढा बनाने में अनियमितता बरते जाने की शिकायत आई थी। जिसे लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय ने जांच टीम गठित की थी। जांच टीम ने शनिवार को दोनों पंचायतों में बनाए गए सोख्ता गड्ढा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि सोख्ता गड्ढा निर्माण में अनियमितता बरती गई है। जिसे लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि जिनमें मुख्य रूप से मुख्य मार्ग से सटा सोख्ता गड्ढा बनाया जाना जिस पर कभी भी वाहन चढ़ जाने से घटना घट सकती है। लाभुक से स्वयं गड्ढा खोदवाकर ठेकेदार के द्वारा उन्हें मजदूरी नहीं दिया जाना। लाभुक से गिट्टी छर्री लिया जाना, एक ही जगह सटा 2 सोक्ता गड्ढों का निर्माण किया जाना, खेत-बारी में बनाया जाना जहां पर इसका कोई इस्तेमाल नहीं होना, ठेकेदार द्वारा सोख्ता गड्ढा से जोड़ने के लिए पाइप नहीं दिया जाना, निर्माण हुए एक माह भी नहीं हुए हैं और सोक्ता गड्ढा का ध्वस्त हो जाना, कांडतरी पंचायत में सोख्ता गड्ढा जेसीबी द्वारा खुदवाया जाना आदि है।सोख्ता गड्ढा का निर्माण मुखिया एवं जलसहिया के माध्यम से बनाया जा रहा है। महुदी के जलसहिया इंदु सुमन ने जांच के दौरान कहा कि निर्माण की जानकारी हमें नहीं थी। मुखिया के द्वारा दबाव बनाकर चेक पर हस्ताक्षर करवा लिया गया है।जांच टीम अपना रिपोर्ट तैयार करके प्रखंड कार्यालय में सोपेगी।
Related Posts
 
