ऐप पर पढ़ें

गिरिडीह के गांवा के पहाड़ में पेड़ से लटका मिला तिसरी के लापता युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में

Craft Samachar Giridih: Jharkhand Khabar Hindi, Samachar Patra, Ranchi Hazaribagh Chatra Koderma Dhanbad khabar,
WhatsApp Group Join Now
गिरिडीह के गांवा के पहाड़ में पेड़ से लटका मिला तिसरी के लापता युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में
गिरिडीह के गांवा के पहाड़ में पेड़ से लटका मिला तिसरी के लापता युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में

रिपोर्टर – आनंद बरनवाल, प्लेस – तिसरी गिरीडीह

Giridih:- गिरिडीह के गांवा थाना इलाके के जरलहिया पहाड़ में गुरुवार दोपहर एक युवक का शव पहाड़ के पेड़ में लटका मिला। पेड़ के समीप ही एक चप्पल और मोबाइल भी पाया गया। बताया जा रहा है चप्पल और मोबाइल दोनो उसी युवक का है। जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान जानकारी मिला तो गांवा और तिसरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। मृतक की पहचान तिसरी थाना इलाके के सिंगो गांव निवासी जगदीश शर्मा के छोटे बेटे नुनुलाल शर्मा के रूप में किया गया। मृतक रहने वाला तिसरी थाना इलाके का था, लेकिन उसका शव गांवा थाना इलाके में मिला। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांवा और तिसरी थाना पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

गिरिडीह के गांवा के पहाड़ में पेड़ से लटका मिला तिसरी के लापता युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में
जबकि स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी के खिलाफ भी ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए मेन रोड को जाम कर दिया। जिससे तिसरी इंस्पैक्टर सहदेव थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने ग्रामीणों को कहा जल्द ही दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा और आश्वाशन देकर जाम को हटाया गया। नुनूलाल की मौत कैसे हुआ, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है। उसकी हत्या हुई है या मामला कुछ और है। दोनो थानों की पुलिस जांच में जुटी हुई है। तो दूसरी तरफ पेड़ के नीचे मोबाइल और चप्पल मिलने के बाद मामला हत्या से जुड़े होने का संदेह पैदा कर रहा है।
गिरिडीह के गांवा के पहाड़ में पेड़ से लटका मिला तिसरी के लापता युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में
इधर मृतक के भाई धनराज की माने तो उसका भाई नुनूलाल बीते 17 फरबरी को ही घर से निकला था। जबकि दूसरे दिन 18 फरवरी को परिजनों से तिसरी थाना में बेटे और भाई के लापता होने की जानकारी। तक दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तिसरी थाना पुलिस भी लापता नुनूलाल को तलाशा गया। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा, वही एक महीना बाद मृतक नुनूलाल का शव तिसरी के पड़ोसी थाना क्षेत्र गांवा थाना इलाके के जरलहिया पहाड़ के एक पेड़ में लटका मिला। इसके बाद गांवा और तिसरी थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई।इस मौके पर जे एम एम प्रखंड अध्यक्ष रिंकु बरनवाल, ने कहा इस गरीब परिवार को सरकारी लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा


Related Posts


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment