ऐप पर पढ़ें

मुखिया व जल सहिया के बीच वाटर टेस्ट किट का वितरण, जल जांच का प्रशिक्षण में प्रत्येक गांव से इतने महिला का नाम देना होगा

क्राफ्ट समाचार: Chouparan, Koderma Dhanbad Jharkhand Bihar National Hazaribagh Ramgarh Chatra Palamu Tisri Giridih Barhi Deoghar Ranchi Jharkhand
WhatsApp Group Join Now
मुखिया व जल सहिया के बीच वाटर टेस्ट किट का वितरण,  जल जांच का प्रशिक्षण में प्रत्येक गांव से इतने महिला का नाम देना होगा
मुखिया व जल सहिया के बीच वाटर टेस्ट किट का वितरण,  जल जांच का प्रशिक्षण में प्रत्येक गांव से इतने महिला का नाम देना होगा

हजारीबाग : चौपारण प्रखंड के सभागार भवन में शनिवार को मुखिया व जल सहिया के बीच संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तत्वावधान में हुआ। कार्यशाला सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक विश्वनाथ सोनी मौजूद रहे। संचालन प्रखंड समन्वयक अनिल कुमार पांडेय ने किया कार्यक्रम में जिले की प्रशिक्षण कोच टीम द्वारा जल परीक्षण किया गया।

कार्यशाला में मुखिया जल सहिया के बीच जल जांच किट का वितरण किया गया। विश्वनाथ सोनी ने जल सहिया ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के बैंक खाते का नाम बदलकर जल जीवन मिशन करने को कहा। और शेष राशि को जिले के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दें। इसके बाद ही जिला मुख्यालय द्वारा आपके गांव में सोखता गड्ढा एवं नाडेप का पैसा भेजा जाएगा इसके लिए संबंधित प्रपत्र का प्रयोग करें।

प्रत्येक गांव से पांच महिलाओं के नाम भेजें। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया, शिक्षिका व महिला मंडल की दीदी का नाम देना होगा। उन्हें जल परीक्षण का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वे पानी की गुणवत्ता पर नजर रखेंगे। सभी घरों को नल से जोड़ना होगा। 

कार्यशाला में उप प्रमुख प्रीति गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक, मुखिया अर्जुन पांडेय, देवंती देवी, अर्चना हेमरोम, ममता कुमारी, ब्रह्मदेव भुइयां, संतोष सिंह, रेखा देवी, पूजा कुमारी, विनोद सिंह, मंटू सिंह, जल सहिया अनुसुलेखा देवी, अनीता देवी, रंजू देवी, केशरी देवी, पुष्पा देवी समेत कई लोग मौजूद रहे.


Related Posts


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment