|
मनोज लाल बर्नवाल, गिरिडीह तिसरी से
Giridih: रामनवमी की झांकी को लेकर क्षेत्र के तमाम इलाको में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। खास तौर पर त्योहार में होने वाले शोभा यात्रा को लेकर ड्रोन कैमरों की भी मदद ली गई। पुलिस ने जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। त्योहार पर अमन-चैन रहे इसके लिए पुलिस इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद , सीईओ दीपक प्रसाद , थाना प्रभारी प्रदीप कुमार अपने सब दल बल के साथ मोटरसाइकिल से क्षेत्र भरमण करते रहे।
|
वही शोभा यात्रा के पूर्व से ही पुलिस प्रशासन ने फ्लेग मार्च कर ग्रामीणों से बार बार आग्रह करते रहे किसी भी तरह का अफवाह न फैलाए पर्व को शांति पूर्वक मनाए।
रामनवमी शोभा यात्रा तिसरी, चंदौरी, दलपतडीह, पलमरुआ , बराईपाट, खटपोंक, गुमगी समेत कई इलाको में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। थाना क्षेत्र में किसी तरह की हिंसा ना फैले और ना ही किसी को किसी भी तरह की परेशानी हो, इसके लिए सुरक्षा जवान मुस्तैद रहे। रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस मुस्तैद रही।
Related Posts