रामपुर में आयोजित महायज्ञ में सम्मिलित हुए बरही के पूर्व विधायक व मुखिया
Chouparan : चौपारण प्रखंड के ग्राम रामपुर में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 प्राचीन शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ जल यात्रा का शुभारंभ हुआ. इसके लिए संगीत के साथ जल शोभायात्रा निकाली गई। जल यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मनोज यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक, पंचायत रामपुर मुखिया सुनीता देवी, मुखिया देवंती देवी, प्रतिनिधि राजदेव यादव, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी शामिल हुए. यज्ञ समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत वस्त्र देकर किया गया। उनके अलावा यज्ञ समिति के अध्यक्ष छोटेलाल चंद्रवंशी, सचिव युगल किशोर पांडेय, कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद को बनाया गया है।
उपस्थित हुए
सदस्य में किंकर शर्मा, केदार रवानी, बलभद्र राम, दिनेश प्रसाद, सुभाष कुमार, विवेक कुमार, शिवनारायण पंडित, रंजन कुमार, धर्मवीर कुमार, सूर्यकांत शर्मा, शशिकांत शर्मा, रणवीर कुमार चौधरी, मंटू कुमार, प्रमोद प्रसाद, संजय प्रसाद, निलेश चंद्रवंशी, सिकंदर रवानी, उपेंद्र चंद्रवंशी, मनोज दास, मनोज प्रसाद, लवकेश पांडेय, अर्जुन मालाकार सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुगण हाथ में भगवा ध्वज लेकर जय घोष करते हुए शामिल हुए। वहीं महिलाएं और किशोरी बालिकाएं माथे पर कलश लेकर जल भरनी कर वापस यज्ञ मंडप पहुंची जहां यज्ञ आचार्य आचार्य डॉ चक्रपाणी जी महाराज (वाराणसी, युपी) के द्वारा यज्ञशाला में कलश स्थापित कराया गया ।