ऐप पर पढ़ें

बड़ी खबर : शिक्षा सचिव ने जारी किया आदेश राज्य भर के सभी स्कूलों का समय अब 7 से 11 बजे तक कर दिया गया है

WhatsApp Group Join Now
बड़ी खबर : शिक्षा सचिव ने जारी किया आदेश राज्य भर के सभी स्कूलों का समय अब 7 से 11 बजे तक कर दिया गया है

School : स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर आज नया आदेश जारी किया है. अब स्कूलों का समय 1 से 5 तक के 7 से 11 कर दिया गया है।

आदेश में क्या कहा गया है

आदेश में कहा गया है कि झारखंड राज्य में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी स्कूलों की सभी श्रेणियों में केजी से 05 तक की कक्षाएं प्रदेश में सुबह 7.00 बजे से 11.00 बजे तक तथा कक्षा 06 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक चलेंगी।

खेलकूद का संचालन नहीं होगा

जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि इस दौरान धूप में प्रार्थना सभा या खेलकूद व अन्य गतिविधियां नहीं कराई जाएंगी, लेकिन मध्यान्ह भोजन का संचालन जारी रहेगा.

इस दौरान बच्चों की पढ़ाई में हुए नुकसान की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लिया जाएगा और अवगत कराया जाएगा। यह आदेश दिनांक 19.04.2023 (बुधवार) से 25.04.2023 (मंगलवार) तक ही लागू रहेगा। आगे क्या होगा उसके अनुसार दोबारा समय के संबंध में आदेश दिए जाएंगे।

  1. समस्त क्षेत्रीय संयुक्त शिक्षा निदेशक/जिला शिक्षा अधिकारी/जिला शिक्षा अधीक्षक, झारखण्ड को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।
  2. समस्त उपायुक्तों, झारखण्ड को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।
  3. निदेशक, माध्यमिक शिक्षा/प्राथमिक शिक्षा/एम.डी.एम./जे.सी.ई.आर.टी./ राज्य परियोजना निदेशक, जेईपीसी, झारखंड, रांची को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा गया है।

हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment