|   | 
शांतिपूर्वक संपन्न हुई हजारीबाग की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध रामनवमी, डीसी व एसपी ने हजारीबाग वासियों का जताया आभार
उपायुक्त ने रामनवमी को शांति व सद्भाव से संपन्न कराने के लिए जिले की जनता का आभार व्यक्त किया
हजारीबाग ने पेश की भाईचारे की मिसाल : एसपी
मीडिया ने निभाया अपना दायित्व, शांति समिति के सभी सदस्यों का हृदय से आभार : जिला प्रशासन
प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, महासमिति, शांति मित्र सभी का योगदान उल्लेखनीय: उपायुक्त
|   | 
Hazaribagh : जिलाधिकारी सह उपायुक्त नैन्सी सहाय ने रामनवमी 2023 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिलेवासियों का आभार व्यक्त किया है। उपायुक्त ने कहा कि इस बार हजारीबाग की जनता ने मिसाल कायम की है, सभी का हृदय से आभार।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों, दंडाधिकारियों,अंचलाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कर्मियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी ने अथक प्रयास और पूरी तत्परता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है. मीडिया को धन्यवाद देते हुए उपायुक्त ने कहा कि इन सभी ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सही जानकारी आम जनता तक पहुंचाई।
|   | 
पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने भी ऐतिहासिक रामनवमी पर्व के सफल आयोजन पर कहा कि वे जिले के सभी निवासियों के सहयोग और अनुशासन से प्रभावित हैं. इस ऐतिहासिक उत्सव को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले सभी मीडिया कर्मियों, पुलिस प्रशासन का आभार।
|   | 
|   | 
इस मौके पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनता व मीडिया का सहयोग मिलता रहेगा।
इसे भी पढ़ें : चौपारण में डीजे जब्त, 10 लोगों के खिलाफ धारा 107 का मामला दर्ज
Related Posts
 
